• Tue. Jun 30th, 2026

CBSE का रिजल्ट हुआ जारी:मथुरा में छात्रों के चेहरे पर छाही खुशी

ByVijay Singhal

May 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 वीं परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद ही 10 th का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट जारी होते ही परिणाम जानने वालों में उत्सुकता बढ़ गई। मथुरा में हाई स्कूल में 11800 और 12 th में 9780 छात्र छात्रा शामिल हुए। मथुरा के वृंदावन में स्थित हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां 12 th में 225 बेटियों ने परीक्षा दी। इसमें से 5 बेटियां सेकंड रही जबकि बाकी के 60 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाई। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में 12 th में भूमि ने 96 प्रतिशत,अंजली ने 97.8 प्रतिशत और श्रेया शर्मा ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। भूमि ने मानवता, अंजली ने कॉमर्स और श्रेया ने फिजिक्स,केमिस्ट्री और बायोलॉजी से 12 th पास की। तीनों बेटियों का सपना है कि वह देश की सेवा करना चाहती हैं। 96 प्रतिशत अंक ला कर ह्यूमिनिटी में 12 th पास करने वाली बालिका भूमि का कहना है वह आगे चलकर सिविल की तैयारी करेंगी और आईएएस अफसर बनना चाहती हैं। वहीं श्रेया नीट की परीक्षा दे चुकी हैं और वह स्वास्थ्य सेवा में जा कर ऑफिसर डॉक्टर बनना चाहती हैं।
पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्रों ने किया अच्छा प्रदर्शन

जब आंखों में अरमान लिया,

मंजिल को अपना मान लिया।

है मुश्किल क्या आसान क्या,

जब ठान लिया तो ठान लिया ।।

शुक्रवार को सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम में पुलिस मॉडर्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया । 12 th में विज्ञान वर्ग में छात्र सक्षम अग्रवाल पुत्र रोहित अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, कला वर्ग की छात्रा एंजेला पुत्री सियाराम गौतम ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा वाणिज्य विभाग के छात्र करन कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हाई स्कूल में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। लव कुमार वार्ष्णेय पुत्र पुनीत कुमार वार्ष्णेय ने 95 .6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुमित कुमार पुत्र उदय सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसके अलावा दीप्ति सिंह पुत्री सतीश चंद्र ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उदय गौतम पुत्र राम कुमार गौतम ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पांडे, एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋचा वशिष्ठ ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.