हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में वर्ष 2016 में शादी का झांसा देकर किए दुष्कर्म के मामले में युवक को कोर्ट ने सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। वारदात रिपोर्ट के बाद से ही जेल में है। इंदौर मध्य प्रदेश निवासी युवक शिव कुमार पाल की व्हाट्स एप के माध्यम से जगजीवन नगर दिल्ली क्षेत्र निवासी महिला से संबंध बने। इसके बाद दोनों 25 दिसंबर 2016 को वृंदावन आए और शिव कुमार ने महिला का पति बनकर होटल का कमरा बुक कराया। महिला ने युवक को जानकारी दी कि वह गर्भवती है और अब वह उससे शादी करे। अभियुक्त ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने 10 मई 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना के बाद युवक को जेल भेज दिया। सुनवाई करते हुए एडीजे पॉक्सो प्रथम रामराज ने शिव कुमार को सात वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। एडीजीसी अभिषेक कमार सिंह ने बताया कि जुर्माना ने देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होेगा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
