• Tue. Jun 30th, 2026

बरसाना में प्रणव अदाणी ने राधारानी के दर्शन कर माताजी गोशाला में किया पूजन

ByVijay Singhal

May 12, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बरसाना में अदाणी ग्रुप द्वारा माताजी गोशाला में गोबर गैस प्लांट लगाया जा रहा है। इसे देखने के लिए गौतम अदाणी के पुत्र यहां पहुंचे। प्रणव अदाणी ने श्रीराधारानी के दर्शन करने के बाद पद्म श्री रमेश बाबा से आशीर्वाद लिया। बरसाना स्थित माताजी गोशाला में अदाणी ग्रुप द्वारा लगाए जा रहे गोबर गैस प्लांट की प्रगति देखने के लिए प्रणव अदाणी यहां पहुंचे। उन्होंने गाय का पूजन किया और विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व प्रणव ने लाडलीजी मंदिर पहुंच कर राधारानी की पूजा-अर्चना की। सेवायत छैल विहारी गोस्वामी, विमल गोस्वामी, उपेंद्र गोस्वामी ने उन्हें प्रसादी चुनरी ओढ़ाई। मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह ने बताया कि अदाणी ग्रुप द्वारा लगाया जा रहा है गोबर गैस प्लांट सर्दियों तक शुरू हो जाएगा। इसमें करीब 300 लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। मान मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री ने बताया कि प्लांट हिंदुस्तान का सबसे बड़ा गैस प्लांट होगा। इसको राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़कर पूरे हिंदुस्तान में गैस की सप्लाई की जाएगी।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.