हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को टेंपो सवार महिला से दो बाइक सवार युवक पर्स छीनकर भागे थे। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पर्स में रखे मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है।
दामोदरपुरा निवासी भूपचंद की पत्नी आकांक्षा सिंह टेंपो में सवार होकर जा रही थी। अभी वह बैराज के पास पहुंची ही थी कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आए उनके हाथ से पर्स छीनकर ले गए। पर्स में एंड्राॅयड फोन, एक कीपैड फोन, पैनकार्ड, आधार कार्ड व कुछ नकदी रखी हुई थी। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह सदर थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार औरंगाबाद की तरफ भागे हैं। पुलिस ने रास्ते में लगे लगभग 10 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की शिनाख्त कर ली। आठ बजे पुलिस ने औरंगाबाद स्थित कच्चे रास्ते से महिला से पर्स छीनने वाले एक आरोपी औरंगाबाद की पंडित वाली गली निवासी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना एसआई त्रिमोहन सिंह कर रहे थे। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
