हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्ड स्तर पर की जा रही मीटिंग में बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं को पार्टी के नेता आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। मथुरा वृंदावन नगर निगम के सभी वार्डों में अलग अलग दिन इन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। आगामी समय में होने वाले निकाय चुनाव में अपना परचम बरकरार रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मथुरा में भाजपा वार्ड स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को निर्देश दे रही है।
वार्ड स्तर पर होने वाली इन बैठकों में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को निर्देश दे रहे हैं कि निकाय चुनाव को लेकर जो वोटर लिस्ट तैयार की जायेगी उसका विशेष ध्यान रखें। वोटर लिस्ट में परिवार के सदस्यों के नाम अलग अलग न हों। जो परिवार जिस वार्ड में रहते हैं उनका मतदान निर्धारित मतदेय स्थल पर ही हो। मथुरा वृंदावन नगर निगम में 70 वार्ड हैं। इसमें से 9 वृंदावन में हैं।

भाजपा इस बार सभी 70 वार्डों पर अपने पार्षद जिताने का लक्ष्य ले कर चल रही है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक कोई कमी न रहे इसके लिए मीटिंग कर रही है। भाजपा निकाय चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी लिए पार्टी ने विधायक राम नरेश अग्निहोत्री को प्रभारी और महेश गुप्ता को सह प्रभारी बनाया है। इसके अलावा बाल कल्याण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा को संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं महानगर में निकाय संयोजक प्रदीप गोस्वामी को जिम्मेदारी दी गई थी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
