हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
जनपद मथुरा स्थित ट्रेडिशनल शोतो काई कराटे एसोसिएशन मथुरा और फाइटर एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट (फामा अकादमी) द्वारा रंगीन बेल्ट का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमे दो दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी योग्यता अनुसार बेल्ट प्राप्त की जिसमें कि पीली बेल्ट के लिए दिव्यम अग्रवाल, मेहुल कुमार, सुधांशु, यशस्वी, सोनाक्षी चौधरी, प्रिंस चौधरी, दीक्षा राघव, हार्दिक दंडोतिया, अंबा देवी, आस्था देवी, जय वशिष्ठ, वंशिका राय, यश यादव, वर्षा रावत, धैर्य शर्मा, अमृता देवी एवं प्रिंस अत्री ने परीक्षा दी वही अपना उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए हरी बेल्ट के लिए एकलव्य चौधरी को चुना गया । परीक्षा देने के उपरान्त खिलाडियों का परिणाम आया एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपनी योग्यतानुसार बेल्ट प्राप्त की। फ़ामा के तत्वाधान मै कराटे खिलाडियों का बेल्ट एग्जाम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें दो दर्जन से अधिक खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाडियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपनी योग्यतानुसार बेल्ट प्राप्त की ,राष्ट्रीय रेफरी सोनू निषाद ने जानकारी देते हुऐ कहा कि खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के मशाल रैली में खिलाड़ी प्रतोभाग करेंगे। कोच राजीव सोनी, महिला कोच कंचन रानी सहित फाइटर एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट (फामा अकादमी) के संस्थापक सोनू निषाद ने सफल खिलाडियों को बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया , इस मौके पर कराटे असोसिएशन ऑफ मथुरा की अध्यक्ष डॉ सुनीता पचार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंत्रवीर सिंह एवं कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर सुनीता पचर ने सभी खिलाड़ियों को 8 मई को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली कार्यक्रम में सहभागिता करने को प्रोत्साहित किया जिससे कि खिलाडियों के मनोबल तथा खेलों को बढ़ावा दिया जा सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
