• Tue. Jun 30th, 2026

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बोले- मतगणना निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए

ByVijay Singhal

May 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महापौर पद के कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पूर्व विधायक राज कुमार रावत ने 13 मई को होने वाली मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए किसी निष्पक्ष अधिकारी की देखरेख में मतगणना कराने की मांग की है। उन्होंने अपना पत्र मुख्य चुनाव आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा है। उन्होंने भेजे पत्र में बताया है कि वह महापौर पद के प्रत्याशी हैं। मतदान की प्रक्रिया 04 मई को पूरी हो चुकी है। जिनकी मतगणना 13 मई को प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा गलत तरीके से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिकृत चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा दूसरे प्रत्याशी को आवंटित कर दिया गया और उन्हें जो कि कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी हैं को निर्दलीय मानकर चुनाव चिन्ह जीप आवंटित किया गया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के हस्तक्षेप के बावजूद प्रार्थी को न्याय न मिल सका। उन्होंने कहा है कि तीन दिन बाद तक भी रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा स्क्रूटनी पड़े हुए मतों की गिनती तक नहीं की गई है। बार-बार अनुरोध करने पर भी प्रार्थी को पड़े हुए मतों की संपूर्ण सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है और ना ही प्रत्याशी व प्रत्याशी के समर्थकों को स्ट्रांग रूम के सामने निगरानी के लिए रहने की अनुमति दी जा रही है। इसलिए भारी गड़बड़ी होने की संभावना है। उक्त परिस्थितियों में मतगणना किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.