• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा डीएम के सख्त तेवर,PWD के एक्सईएन सहित 17 इंजीनियर को दी चेतावनी, दो सड़कों के निर्माण कार्य में बरत रहे लापरवाही

ByVijay Singhal

May 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोक निर्माण विभाग के ढुलमुल रवैए से मथुरा की दो प्रमुख सड़कों का काम बेहद धीमी गति से चल रही है। PWD विभाग द्वारा बनाई जा रही प्रमुख सड़कों के चौड़ी करण में हो रही देरी से डीएम नाराज हो गए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सहित 17 अभियंताओं को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दे दिए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा मथुरा में कोसी से नंदगांव, बरसाना होते हुए गोवर्धन तक और मथुरा से राया एक्सप्रेस वे कट तक चौड़ी करण एवं सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। यह दोनों सड़क मथुरा के लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि दिल्ली कोलकाता नेशनल हाई वे से नंदगांव,बरसाना और गोवर्धन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसी तरह एक्सप्रेस वे से मथुरा के लिए अच्छी तादात में वाहन आते हैं। लेकिन धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण के कारण दोनों ही सड़कों पर से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण में हो रही देरी से नाराज हो कर डीएम पुलकित खरे ने अधिशाषी अभियंता, अवर अभियंता राहुल शर्मा,सत्येंद्र कुमार सिंह,मुकेश कुमार गोयल,सुधीर कुमार,महेंद्र प्रताप सिंह,कुंवर आशीष,मोहम्मद आरिफ,राकेश कुमार,अवनीश शर्मा,अवधेश कुमार सिंह के अलावा सड़क निर्माण कर रही आगरा की कंपनी आर पी इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड के दिनेश राठौर को सड़क का काम पूरा करने के लिए अंतिम चेतावनी दी है। दो सड़कों के अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला मार्ग 94 मथुरा डीग रोड का काम 30 अप्रैल तक पूरा होना था। लेकिन इस रोड पर आबादी वाले क्षेत्रों में नालों सहित सड़क का फोर लेन चौड़ीकरण और निर्माण कार्य नहीं हुआ। मार्च महीने में डीएम द्वारा किए गए निरीक्षण में 88 प्रतिशत काम पूरा मिला था। लेकिन 1 महीने में महज 3 प्रतिशत ही काम हुआ और अप्रैल माह में 90 प्रतिशत काम हुआ। जिसके बाद डीएम ने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए 31 मई तक इस काम को भी पूरा करने के निर्देश दिए। गोवर्धन में हर महीने एकादशी से पूर्णिमा तक श्रद्धालु परिक्रमा करने आते हैं। इसके अलावा दो महीने बाद सावन का महीना है और इस बार पुरषोत्तम माह भी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। इसी को देखते हुए डीएम पुलकित खरे जिले की सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाना चाहते हैं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का समाना न करना पड़े।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.