हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुनापार स्थित गांव खेड़ा में दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक से बाइक सवार दो लोग हथियार दिखाकर नकदी और मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने पीड़ित को मामले की जांच में ऐसा उलझाया कि पूरे दिन वह परेशान रहा। जैंत थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी नंद किशोर पुत्र विपिन सुबह स्कूटी से राया जा रहे थे। अभी वह थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित खेड़ा गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। पीड़ित ने जैसे ही स्कूटी रोकी बाइक सवार एक युवक ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया। तमंचा देख पीड़ित की हालत खराब हो गई। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने उसकी जामातलाशी ली। तलाशी में उसकी जेब में रखे 28 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तथा डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच का बहाना बनाते हुए पीड़ित को पूरे 24 घंटे तक घुमाया। थाना प्रभारी ने सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने नकदी तथा स्कूटी लूट की सूचना दी थी। साथ ही बताया कि मोबाइल भी बदमाश ले गए। जांच में स्कूटी और मोबाइल पीड़ित से ही बरामद हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
