हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हाथरस। दिनांक 7.05.23 को विनायक इंटरनेशनल स्कूल मे भव्य पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें करीब 400 से अधिक अभिभावकों ने सम्मिलित होकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। स्कूल प्रधानाचार्य विशाल शर्मा जी ने विद्यालय में संचालित हो रही डिजिटल शिक्षा प्रणाली से अवगत कराते हुए बताया कि किस तरह से रोबोटिक लेब रोडकास्ट स्विमिंग पूल कंप्यूटर लैब अत्याधुनिक मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्ट क्लास का संचालन किया जाता है प्रधानाचार्य चार्य विशाल शर्मा जी ने बताया की विद्यालय पूर्ण रूप से डिजिटल है विद्यालय पूर्ण रूप से पेपरलेस पद्धति की ओर अग्रेषित है तथा अभिभावकों की राय जानी जिनमें पूजा राज, बी कुमार राघव, सुनील गुप्ता, उधर कृष्ण शर्मा, तरुण राघव, भरत मांगलिक, बब्बन पंडित, द्वारा किए गए सवालों का संतोषजनक जवाब दिया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिका का सहयोग वंदनीय रहा जिनमें प्रियंका राघव, पारुल अग्रवाल, कमलेश राघव, मंजू शर्मा, भव्य प्रताप, निशांत कुमार, तथा अन्य स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व विनायक इंटरनेशनल स्कूल के फाउंडर केके चौधरी ने सभी अभिभावकों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं का तहे दिल से धन्यवाद दिया।
7455095736
