• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा-व्रन्दावन नगर निगम में गृहकर और जलकर टैक्स की वृद्धि पर नया बोर्ड लेगा फैसला

ByVijay Singhal

May 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में गृहकर और जलकर टैक्स की वृद्धि पर अब नया बोर्ड फैसला लेगा। पिछले साल निर्वाचित बोर्ड ने कार्यकाल खत्म होने से चंद दिन पहले ही बढ़ी हुई दरों पर ब्रेक लगा दी थी। यह फैसला निकाय चुनाव के नजदीक समय को देखते हुए लिया गया था।मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में गृहकर और जलकर टैक्स के नवीन निर्धारण के लिए हाउस होल्ड सर्वे किया गया था। इसके तहत करीब सवा लाख से अधिक ऐसे भवन सामने आए जिन पर टैक्स ही नहीं लगा हुआ था। करीब 70 हजार भवन ही टैक्स के दायरे में थे, इनके लिए निर्धारित दरें भी करीब दो दशक से बढ़ाई नहीं गई थी। सर्वे के बाद पूर्व निर्धारित टैक्स की दरों में शासन द्वारा तय वर्तमान दरों को लागू कर दिया गया। इससे टैक्स की दरों में कई गुना इजाफा हो गया। लोगों को नोटिस जारी होते ही विरोध होने लगा। चुनाव नजदीक देख निर्वाचित बोर्ड ने गृहकर और जलकर टैक्स की नवीन दरों पर रोक लगा दी। हालांकि बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने बाद नगर निगम ने स्वेच्छा से टैक्स की वसूली शुरू कर दी। व्यावसायिक भवनों पर नई दरों के तहत वसूली की गई। अब दो दिन पहले हुए मतदान के बाद नगर निगम का नया बोर्ड गठित होने जा रहा है। 13 को होने वाली मतगणना के बाद नगर निगम का नवीन बोर्ड अमल में आ जाएगा। यही बोर्ड नवीन टैक्स को लेकर फैसला लेगा। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों ने लोगों को टैक्स में राहत देने का भी वायदा किया है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि नवीन बोर्ड गठित होने के बाद इस पर कोई फैसला होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.