हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मांट थाना अंतर्गत डांगोली के पास रात में दूल्हे को लेकर जा रही थार गाड़ी टेंपो से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गयी। इसके चलते दूल्हा समेत चार लोग घायल हो गए। सभी प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हे को लेकर गांव नरहौली गये। वहां शादी करने के बाद दुल्हन विदा कराकर वापस आ गए। गांव जरारा निवासी कृष्णा तोमर की शादी थी। बारात गांव नरहौली गयी थी। देर शाम दूल्हा कृष्णा थार गाड़ी से अपने दोस्त आदि चार लोगों के साथ नरहौली जा रहा था। रास्ते में गांव डांगोली के समीप दूल्हे की थार कार टेंपो से टकरा गयी। इसके चलते दूल्हा समेत चारों लोग चोटिल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने उन्हें उचार के लिए भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हे को नरहौली ले गये। वहां शादी की रस्म पूरी करने के बाद शनिवार को वह दुल्हन विदा करा कर ले गये। इस घटना की सूचना को लेकर दूल्हा व दुल्हन के परिजनों में हडकंप मच गया था, लेकिन गनीमत रही कि किसी के ज्यादा चोट नहीं आयी। मांट से डांगोली रोड पर थार गाड़ी के पीछे आ रही नव दंपती की बलेनो कार थार को अनियंत्रित होता देख उसे बचाने के प्रयास में रोड किनारे गड्ढे में पलट गयी। इसके चलते बलेरो सवार पांच लोग घायल हो गये। बताते हैं कि गांव भदनवारा निवासी आर्यन की गुरुवार को शादी होकर आयी थी। शुक्रवार देर शाम आर्यन अपनी पत्नी, बहन और बहनोई के साथ कार से पट्टा फेराई की रस्म करने के लिये ससुराल खंदौली जा रहा था। डांगोली के समीप थार को अनियंत्रित होकर पलटते देख कार चालक ने अपनी कार बचाने का प्रयास किया लेकिन वह अनियंत्रित होकर रोड किनारे गड्ढे में चली गयी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
