• Tue. Jun 30th, 2026

केंट विजली फीडर अंतापाड़ा के लोगों में आक्रोश ट्रांसफार्मर फुंका

ByVijay Singhal

May 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कैंट बिजलीघर से पोषित जवाहर हाट फीडर के अंतापाड़ा में मंगलवार दोपहर ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को दी, इसके बाद भी बुधवार की शाम तक बिजली चालू नहीं हुई। गर्मी के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया और विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार दोपहर अंतापाड़ा में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी विद्युत अधिकारियों की दी। पहले तो अधिकारियों के फोन ही नहीं मिले, काफी प्रयास के बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद भी अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी। लोगों ने आक्रोश फैल गया। बुधवार की रात तक लोगों के घरों में विद्युत सप्लाई नहीं आई। स्थानीय निवासी विजय सिंघल बताया कि उन्होंने कंट्रोल रूम को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। मोहित सिंघल बताया कि विजय सिंघल के साथ कैंट बिजलीघर पहुंचे, लेकिन यहां  एसडीओ कैंट गौरव गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिली थी, अधीनस्थों को ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दे दिए हैं। रात 12 बजे तक बिजली चालू हो जाएगी।

विधुत विभाग ने बुधवार को रात 11 बजे ट्रांसफर्मर को लगा कर बिजली चालू की गई। लोगो ने चेन की सास ली।।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.