हिदुस्तान 24 तुवि न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए एसएसपी शैलेश पांडे ने मथुरा,वृंदावन में फ्लैग मार्च किया। भारी पुलिस बल के साथ हर उस जगह उन्होंने फ्लैग मार्च कर उन असामाजिक तत्वों को संदेश देने का प्रयास किया जो चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। एस एस पी शैलेश पांडे ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की सभी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी या अराजकता फैलाने वालों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
