• Sun. May 17th, 2026

ब्रज शिरोमणि श्यामा गौशाला में धूमधाम से संपन्न हुआ भक्तिमति शिरोमणि माताजी का 8 वां पुण्य स्मृति महोत्सव

ByVijay Singhal

Oct 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के पानी गांव रोड़ स्थित ब्रज शिरोमणि श्यामा गौशाला में ब्रज शिरोमणि श्यामा गौशाला ट्रस्ट के द्वारा भक्तिमति पूज्य शिरोमणि माताजी का 8 वां पुण्य स्मृति महोत्सव ट्रस्ट के अध्यक्ष महन्त दामोदर शास्त्री महाराज के के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया गया।श्रीराम चरित मानस पाठ, सुन्दर कांड एवं हवन आदि के कार्यकम भी संपन्न हुए।साथ ही ठाकुरजी को भव्य फूल बंगले में विराजमान करके उन्हें छप्पन भोग निवेदित किए गए।
महोत्सव के अंतर्गत सुमधुर भजन संध्या का आयोजित किया गया।जिसमें प्रख्यात भजन गायक दामोदर प्रसाद शास्त्री के द्वारा श्रीराधा-कृष्ण की महिमा से ओतप्रोत भजनों, पदों व ब्रज के रसियाओं का गायन किया गया।जिसे श्रवण कर सभी श्रोता भाव-विभोर हो गए।
इस अवसर पर ब्रज शिरोमणि श्यामा गौशाला ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी (राज कमल प्रकाशन,दिल्ली), ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, साध्वी राधा माताजी, भागवताचार्य केशव कृष्ण देव महाराज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, डॉ. सीताराम, पूर्व प्रधान गुलवीर सिंह, डॉ रामवीर सिंह, राजकुमार शर्मा, प्रपेंद्र कुमार (पिंटू पहलवान) आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति विशेष रही।महोत्सव का समापन संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों भक्तों-श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.