हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़िया मेले में तीन दिन के अंदर 80 हजार यात्रियों ने मथुरा डिपो की रोडवेज बसों में सफर किया है। इससे निगम को 72 लाख की आमदनी अर्जित हुई है। मुड़िया मेले में रोडवेज बसों के संचालन से परिवहन निगम को बड़ा फायदा हुआ है। मथुरा शहर से गोवर्धन के लिए अलग-अलग जनपदों से आई 1 हजार बसों का संचालन किया गया। इनमें डिपो की 100 से ज्यादा बसें भी शामिल रहीं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी जेपी शुक्ला ने बताया कि तीन दिन में करीब 80 हजार यात्रियों ने निगम की बसों में गोवर्धन तक सफर किया है।
इससे निगम को करीब 72 लाख की आय अर्जित हुई है। तीन दिन में बसों के संचालन से हुई कमाई देखकर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उत्साहित हैं। बसों का संचालन अभी जारी है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने बताया कि सभी चालकों-परिचालकों को यात्रियों को यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes