हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां पुलिस और एसओजी टीम से हुई मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। तलाशी के दौरान एक तमंचा और बाइक बरामद की है।नएसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शुक्रवार रात में एसओजी प्रभारी और कोसी पुलिस को सूचना मिली कि गोतस्कर असलम पुत्र सुभान निवासी हाथिया थाना बरसाना, नई-कामर मार्ग पर खड़ा है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो गोतस्कर ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और पुलिस की गोली गोतस्कर असलम की टांग में लगी। जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी रात के समय जंगलों में घूमने वाले गोवंश को पकड़कर ले जाता है और उनकी तस्करी करता है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा, एक चोरी की अपाचे बाइक और चार रस्सी एक मोहरा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर विभिन्न थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
