हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रोहिंग्या की सूचना पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने एक जुगाड़ वाहन में सवार सात लोगों को रोक लिया। इसके बाद सभी से पूछताछ करने लगे और पुलिस को बुला लिया। हालांकि बाद में पता चला कि वह म्यांमार (बर्मा) के हैं। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ कर और दस्तावेज देखने के बाद शरणार्थियों को छोड़ दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, करीब सात शरणार्थी जुगाड़ वाहन से जिला अस्पताल से दवा लेकर औरंगाबाद जा रहे थे। इसी दौरान रोहिंग्या की सूचना पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ता जुगाड़ वाहन के पीछे लग गए। कार्यकर्ताओं कचहरी रोड पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद पूछताछ करने लगे और आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा तो किसी के पास मिला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। यहां करीब दो घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह सभी वर्मा के रहने वाले हैं। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया है कि इन शरणार्थियों के पास यूएनएचसीआर (संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त) कार्ड है। एलआईयू के पास सभी की पूरी जानकारी है। ये पंजीकृत हैं। वहीं हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया है कि औरंगाबाद, टाउनशिप और छटीकरा क्षेत्र में करीब 139 विदेशी नागरिक रह रहे हैं। इनके पास कोई वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं। ये सभी म्यांमार के रहने वाले हैं। उनका आरोप है कि ये लोग कबाड़ का काम करने की आड़ में देश की संवेदनशील जानकारियां विदेश भेज रहे हैं। हालांकि पुलिस ने पूछताछ करने के बाद सभी को छोड़ दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
