• Sat. Apr 11th, 2026

जन्माष्टमी पर्व पर जिले में हुई 620 मेगावाट बिजली की खपत

ByVijay Singhal

Aug 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जन्माष्टमी पर्व पर जिले में 620 मेगावाट बिजली की खपत हुई है। इस दौरान निगम अधिकारियों को ट्रिपिंग, ब्रेकडाउन और शटडाउन की परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ी। एक्सईन ट्रांसमिशन विजेंद्र सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर जिले में पर्याप्त बिजली आपूर्ति प्रदान की गई है। जन्माष्टमी के दिन 620 मेगावाट जबकि उसके अगले दिन 567 मेगावाट बिजली की खपत हुई है।
बारिश और जलभराव की वजह से बाधित रही बिजली आपूर्ति
बुधवार दोपहर बारिश की वजह से हुए जलभराव में बिजली पैनल में पानी भर जाने से कई कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई थी। रात करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। कई क्षेत्रों में रातभर बिजली आती-जाती रही। रात करीब 11 बजे जयगुरुदेव उपकेंद्र के हाईवे से पुष्पांजलि उपवन मार्ग पर केबल में फाल्ट हो गया। इससे अवधपुरी कालोनी, श्याम कुंज, बल्लभ कुंज, पुष्पांजलि उपवन समेत आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में अंधेरा छा गया। रात में बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो गए। अधिकारियों को कर बिजली आने की जानकारी करने लगे। रात में बारिश होने की वजह से फाल्ट सही नहीं हो सका। रातभर लोगों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ा। गर्मी के कारण लोगों की नींद उड़ गई। लोग गर्मी से परेशान रहे। ज्यादा समय तक बिजली गुल रहे के कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी बंद हो हो गए। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सुबह करीब आठ बजे केबल सही होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई।

2 फेस होने से गुल हुई कैंट क्षेत्र की बिजली
बृहस्पतिवार शाम टू फेस होने से कैंट क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। टीम काफी देर की मशक्कत के बाद आपूर्ति सुचारू कर पाई। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि जहां से भी बिजली सप्लाई प्रभावित होने की जानकारी मिलती है। टीम को लगाकर तुरंत बिजली सप्लाई सुचारू कराई जा रही है। उपभोक्ताओं की हर शिकायत का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.