• Thu. Feb 19th, 2026

कम पानी में भी चल सकेगा 60 फीट लंबा गरुड़ क्रूज

ByVijay Singhal

Feb 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोकुल से वृंदावन से तक यमुना में जल परिवहन सुविधा शुरू करने से पहले ट्रायल के लिए गरुड़ क्रूज रविवार को मथुरा आ जाएगा। इसके बाद उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ संबंधित एजेंसी कागजी औपचारिकताएं पूरी करेंगी। इसके बाद संचालन संबंधी ट्रायल होगा और सब कुछ ठीक पाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। गुरुड़ क्रूज दुबई से गुजरात के कांडला बंदरगाह तक जलमार्ग से पहुंचा। बंदरगाह से इसे एक ट्रक में मथुरा तक लाया जा रहा है। इसकी लंबाई 60 फीट, चौड़ाई 18 फीट और ऊंचाई 17 फीट होगी। क्रूज की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। इसके शनिवार देर रात या रविवार को मथुरा आने की संभावना है। मथुरा आने पर इसे ट्रक पर ही रखा जाएगा और करीब 15 दिन बाद ट्रायल शुरू होगा। अयोध्या क्रूज लाइन के सीईओ अतुल कुमार तेवतिया के अनुसार तीर्थ विकास परिषद के साथ कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ट्रायल कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक क्रूज में एक बार में सौ यात्री सवारी कर सकेंगे। उनकी कंपनी की ओर से दो क्रूज, तीन हाउस बोट और पांच मोटरबोट चलेंगे। पहले एक क्रूज का ट्रायल कराया जाएगा। दो हल होने के कारण कम पानी में  परिचालन हो सकेगा। गुरुड़ क्रूज कैटामरीन श्रेणी का है, जिसमें दो हल होते हैं। तकनीकी जानकारों का कहना है कि यह क्रूज कम पानी में भी चल सकता है, क्योंकि एक हल वाले क्रूज को चलने के लिए ज्यादा पानी की आवश्यकता होगी। गरुड़ को चलने के लिए तीन फुट या एक मीटर की गहराई के पानी की आवश्यकता होगी। यमुना के रेलवे पुल और नए पुल से क्रूज को निकलने में दिक्कत हुई तो इसकी ऊंचाई को कम किया जाएगा। वर्तमान में क्रूज की ऊंचाई करीब 17 फीट है, लेकिन पुलों के नीचे फंसने की स्थिति बनी तो फिर इसकी छत पर लगी रेलिंग को खोल दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.