• Fri. Jul 3rd, 2026

वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में, 1 फरबरी को 5 वां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इंडियन वैदिक कल्चर एस्ट्रोलॉजी सेमीनार

ByVijay Singhal

Jan 27, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। छटीकरा रोड व्रन्दावन में सुप्रसिद्ध ज्योतिष संस्था फ्यूचर फेस पॉइंट 1 फरवरी 2024 को वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में, 5वां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इंडियन वैदिक कल्चर एस्ट्रोलॉजी सेमीनार करने जा रही है, जिसमें भारतवर्ष के अलावा नेपाल, वर्मा, नार्वे, श्रीलंका, अमेरिका,   कनाडा की ज्योतिष हस्तियां शामिल होकर ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर अपने अपने अनुभव साझा करेंगी , इस सम्मेलन मे  श्रीश्री १०८ श्रीविश्वेश्वर दास जी महाराज, मथुरा की सांसद महोदया हेमा मालिनी, विधायक श्री राजेश चौधरी जी, भाजयुमो से मथुरा जिलाध्यक्ष मनजीत पौनियाॅं जी एवं ज्योतिष के पितामह श्री अनिल वत्स जी, अजय भाम्बी जी, जीडी वशिष्ठ जी, टैरो कार्ड रीडर डॉक्टर वाई राखी जी, रमेश सेमवाल जी, पं अक्षय शर्मा जी अश्विनी गौतम जी, आचार्य विक्रमादित्य जी,आचार्य अजय गौतम जी, प्रियंका भारद्वाज जी आदि मुख्य अतिथि और वक्ता के तौर पर उपस्थित रहेंगे, फ्यूचर फेस पॉइंट संस्था के मीडिया प्रभारी गोकुलेश भारद्वाज जी ने बताया कि इस आयोजन में संस्था के संस्थापक एस्ट्रोगुरु ओ पी भारद्वाज जी चेयरमैन एस्ट्रोकिंग एच भारद्वाज जी  के साथ साथ संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी एम एस भारद्वाज, सुरेश गुप्ता, रश्मि गुप्ता,अपर्णा शर्मा,प्रवीन कुमार पांडेय,माधव बंसल एवं पुष्पेंद्र भारद्वाज आदि सम्मेलन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखेंगे एवं इस आयोजन के प्रायोजक इंस्टा एस्ट्रो (ऑनलाइन एस्ट्रोलॉजी प्लेटफार्म) रहेंगे।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.