हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में लायंस क्लब आगरा विशाल और आगरा डायबिटीज फोरम की ओर से श्री राधा कृष्ण मंदिर बलदेव में 24वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें आगरा के वरिष्ठ चिकित्सकों ने निशुल्क सेवाएंं देकर 500 से ज्यादा मरीजों को जांच के बाद दवाएं दीं। दिवंगत लायन मनोज अग्रवाल (हुंडी) की स्मृति में यह शिविर चेयरपर्सन लायन सीए राकेश अग्रवाल के निर्देशन और वरिष्ठ फिजीशियन लायन डॉ. अरविंद जैन के संयोजन में आयोजित किया गया। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु यादव, वरिष्ठ डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. शुभम जैन, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कौस्तुभ साने, वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विनीत वर्मा, वरिष्ठ वैस्कुलर सर्जन डॉ. तपिश साहू, वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. आरके आहूजा, वरिष्ठ नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मित्तल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. किंशुक सक्सेना, डॉ. अरुणिमा सिंह और आगरा के अन्य जाने माने चिकित्सकों ने निशुल्क सेवाएंं प्रदान कीं। आयोजकों ने बताया कि शिविर में 500 से ज्यादा मरीजों को निशुल्क परामर्श, दवाइयों और जांचों का लाभ दिया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजीव तोमर मुख्य अतिथि, डीजी द्वितीय लायन अजय भार्गव विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। लायंस क्लब आगरा विशाल के अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता, सचिव लायन अजय मनचंदा, ट्रेजरर लायन प्रमोद अग्रवाल, कैंप चेयरपर्सन लायन सीए राकेश अग्रवाल ने सभी का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान सेवायत राघवेंद्र पांडेय, लाला पांडेय, अजय बंसल, संतोष माहेश्वरी, चंदर माहेश्वरी, आलोक अग्रवाल (बीएम हॉस्पिटल), आलोक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अनूप गोयल, अजय गुप्ता, निशा गुप्ता, सुप्रिया मनचंदा, अर्चना अग्रवाल, मीना बंसल प्रमुख रूप से मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
