• Tue. Feb 17th, 2026

छात्रवृत्ति गबन मामले में 50 कॉलेज ब्लैक लिस्ट

ByVijay Singhal

Dec 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छात्रवृत्ति गबन के मामले में फंसे करीब 50 आईटीआई कॉलेजों को ब्लेक लिस्ट कर दिया गया है। इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को अब छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। करीब 22 करोड़ की छात्रवृत्ति गबन के मामले में फंसे आईटीआई कॉलेज संचालकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। एक-एक कर शासन स्तर से दोषी कॉलेजों को ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है। मामला खुलने के बाद 76 कॉलेजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) को मामले की जांच सौंपी गई। टीम अपनी जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंप रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल करीब 50 कॉलेज जांच में दोषी मिले हैं। इनके अलावा 7 कॉलेजों को क्लीन चिट मिल गई है। शेष कॉलेजों की जांच अभी चल रही है। ब्लैक लिस्ट कॉलेजों की सूची आने के बाद इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। उन्हें समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। करीब 50 कॉलेजों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। 7 को क्लीन चिट मिल गई है। शेष कॉलेजों की जांच अभी जारी है
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.