हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में रुपए के लेनदेन को लेकर सोमवार रात एक महिला और एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला हाईवे थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर कॉलोनी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एक युवक को पकड़कर खींच रही है। युवक खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रहा है, तभी हमलावरों ने उसे लात-घूंसों, डंडों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में महिला और युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हमलावरों ने युवक की आंख पर भी हमला किया, जिससे उसकी आंख चोटिल हो गई और वह खून से लथपथ हो गया। घटना की सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार यह घटना पैसों के लेनदेन को लेकर हुई बताई गई है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि झगड़ा किन परिस्थितियों में हुआ और हमलावर कौन लोग हैं। फिलहाल घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के चलते यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रुपए के लेनदेन के विवाद को लेकर इस तरह की खुलेआम मारपीट ने कॉलोनी में दहशत का माहौल बना दिया है।
7455095736
