हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में किरन चौधरी जिला पंचायतराज अधिकारी मथुरा द्वारा समस्त जनपदवासियों को होली की शुभकामनायें देते हुए अवगत कराया गया है कि आयुक्त महोदया आगरा मण्डल आगरा के मार्ग-दर्शन में जिलाधिकारी महोदय मथुरा के निर्देशों के क्रम में प्रान्तीयकृत मेला रंगीली लट्ठमार होली (रंगोत्सव) 2024 के अवसर पर दिनांक 15 मार्च 2024 से दिनांक 19 मार्च 2024 तक नगर पंचायत बरसाना के क्षेत्र में 300 ग्रामीण सफाईकर्मियों की डयूटी सम्बन्धित कार्य-स्थल पर लगाते हुये सम्बन्धित सफाई कर्मियों के सफाई कार्य का पर्यवेक्षण कराये जाने हेतु 46 ग्राम पंचायत अधिकारियों/ग्राम विकास अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार ठा. श्री दाऊजी महाराज के विश्व प्रसिद्ध हुरंगा महोत्सव- 2024 के आयोजन के अवसर पर नगर पंचायत बल्देव के क्षेत्र में साफ-सफाई के दृष्टिगत दिनांक 24-03-2024 से दिनांक 26-03-2024 तक 30 सफाई कर्मियों की डयूटी सफाई कार्य हेतु लगायी है। सम्बन्धित सफाई कर्मियों के सफाई कार्य के पर्यवेक्षण हेतु 05 ग्राम पंचायत अधिकारियों/ग्राम विकास अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। उक्त के अतिरिक्त जनपद मथुरा की ग्राम पंचायत फालैन में प्रहलाद कुण्ड पर प्रत्येक वर्ष होली के पर्व पर मेले का आयोजन किया जाता है, इस वर्ष यह मेला दिनांक 24-03-2024 तक मनाया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत विकास खण्ड छाता के ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात 30 सफाई कर्मियों की टीम गठित कर ग्राम पंचायत फालैन में सफाई कार्य हेतु निर्देशित किया गया है, जो सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकास खण्ड छाता के निर्देशन में सफाई कार्य करेगी।
जिला पंचायतराज अधिकारी मथुरा द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त कर्मचारियों के कार्यों के सतत् पर्यवेक्षण हेतु सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पं.) को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित रूप से डयूटी में लगे कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें। साथ ही अपर जिला पंचायतराज अधिकारी मथुरा एवं उनके द्वारा नियमित रूप से सत्यापन किये जाने के लिए आकस्मिक भ्रमण किया जायेगा। साथ ही अवगत कराया गया कि आयुक्त महोदया आगरा मण्डल आगरा एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में रंगोत्सव-2024 में सफाई व्यवस्था हेतु लगे कर्मचारियों द्वारा यदि लापरवाही बरती जायेगी, उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
समस्त सचिव और ग्राम प्रधान यह ध्यान रखें कि अपने क्षेत्र में विशेष साफ सफाई अभियान में यदि ट्रैक्टर ,ट्राली ,जेसीबी की आवश्यकता पड़े तत्काल व्यवस्था कर विधिवत्त साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
