• Mon. Apr 13th, 2026

छाता में 40 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर

ByVijay Singhal

Apr 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र गांव नगला बिरजा में रविवार देर रात फोटो वायरल करने के विवाद में 40 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई। वारदात के समय दबंगों और पीड़ित के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद आरोपियों ने चन्द्रपाल के पैर में गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, मामला पुरानी रंजिश और फोटो विवाद से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.