हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना की लठामार होली को लेकर परिवहन निगम ने मथुरा से बरसाना के लिए 150 बसों का संचालन करने का फैसला लिया है। 40 के करीब बसों को आगरा से मांगा गया है। बसों के संचालन व नियंत्रण करने के लिए एक दर्जन कर्मचारियों की ड्यूटी बरसाना के बस अड्डे पर लगाई गई है। होली मेला के दौरान सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। 17 से 19 मार्च तक बरसाना/नंदगांव में आयोजित होने वाले रंगोत्सव व लठामार होली के लिए बसों के सुचारू संचालन के लिए एआरएम मदन मोहन शर्मा ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा को मेला प्रभारी बनाया है। वह तीनों दिन बरसाना में उपलब्ध रहेंगे। बरसाना बस अड्डे पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नियंत्रण वरिष्ठ लिपिक अनिल लवानियां, बीसी पीयूष वर्मा करेंगे। एआरएम ने बताया कि मथुरा से बरसाना बाया गोवर्धन, छाता निगम की 50 बसें, पीएमआई की 30 बसें, अनुबंधित 70 बसें सहित कुल 150 बसों का संचालन होगा। आगरा से 40 बसें मांगी गई हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
