• Wed. Oct 29th, 2025

31 फीट ऊंची ब्रह्मा जी की प्रतिमा का अनावरण

ByVijay Singhal

Oct 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन में चार दिवसीय द्वितीय श्री चित्रगुप्त पीठ महोत्सव में ब्रह्माजी की 31 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। महोत्सव के दौरान श्री चित्रगुप्त जी की कथा का वाचन श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु चित्रगुप्ताचार्य, डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करते हुए कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्तजी की प्रथम पीठ ब्रजधाम वृंदावन में स्थापित हुई है। पिछले वर्ष 51 फीट की दिव्य प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य मिला था और इस वर्ष ब्रह्माजी की प्रतिमा स्थापित कर मैं स्वयं को धन्य मानता हूं। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि श्री चित्रगुप्त पीठ पर स्थापित हो रहा बैकुंठ धाम सनातन धर्म की एकता का प्रतीक बनेगा। पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि महाराजश्री ने इस स्थान पर जंगल में मंगल कर दिया है। जहां कभी घास भी नहीं उगती थी वहां 11,000 वृक्ष लगाकर दिव्य मंदिर एवं उपवन की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के जल मंत्री दिनेश आर्य, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज, बलरामदास बाबा, डॉ. सरस्वती सत्यनारायण महाराज, साध्वी मां ध्यानमूर्ति राज, जगतगुरु स्वामी सुत्क्षीणदास महाराज, महामंडलेश्वर लालजी महाराज, श्री राम कमलाचार्य वेदान्ती जी महाराज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अजय सक्सेना, मनोज सक्सेना, एके श्रीवास्तव, दीपक गोयल, चांद गोयल, मयंक सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.