हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनांक 17 फरवरी 20 23 को महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति उत्तर प्रदेश एंव अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था कानून ताक पर रखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय के योद्धा माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए षडयंत्र पूर्वक प्राण घातक हमले के विरोध में प्रदर्शन कर कथित साधु-संतों सांप्रदायिक आतंकवादियों धार्मिक आतंकवादियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एवं स्वामी प्रसाद मौर्य जी की कड़ी सुरक्षा प्रदान कराए जाने के लिए जिला मुख्यालय मथुरा पर महामहिम राज्यपाल महोदया एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला मुख्यालय पर जिला भूलेख अधिकारी मथुरा को 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर रमेश सैनी एवं समाजसेवी पवन चतुर्वेदी जी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश में धार्मिक आतंकवाद चरम पर है समाज में गैर बराबरी असमानता भेदभाव का बीज बोने वाले लोगों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है संवैधानिक तरीके से पूरे देश में विरोध जारी है और जारी रहेगा स्वामी प्रसाद मौर्य को सरकार द्वारा कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई जाए उन पर हमला करने वाले कथित संत राजू दास उर्फ ऋषि गुप्ता परमहंस दास तपस्वी छावनी मंदिर अयोध्या जो पूर्व में भी 21 लाख रुपए की लालची घोषणा कर स्वामी प्रसाद मौर्य की जान से मारने की सुपारी दे चुका है। इसी दौरान लुकेश कुमार राही ने कहा कि भारत में धार्मिक आतंकवादियों का दौर चल रहा है जिसका सामना मानवतावादी एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। प्रदर्शन में लुकेश कुमार राही, रमेश सैनी ,पवन चतुर्वेदी, ओमपाल सैनी, नत्थीलाल सैनी, रूप सिंह सैनी, मुकेश सैनी, संतोष सैनी, गोविंद सैनी ,आकाश बाबू, छैल बिहारी सैनी,फतेह सिंह, नाहरसिंह, किशन लाल, सियाराम आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
