• Tue. Feb 17th, 2026

बरसाना लठामार होली में 2480 पुलिस-पीएसी के जवान संभालेंगे मोर्चा

ByVijay Singhal

Feb 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना की 28 फरवरी को होने वाली लठामार होली की सुरक्षा को छह जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है। छह जोन के पुलिस और पीएसी के 2750 जवान मोर्चा संभालेंगे। खुफिया विभाग की भी पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा 77 बैरियर लगाए गए हैं, वहीं 39 पार्किंग भी वाहनों केे लिए बनाई गई हैं। करीब दो किमी. पहले इन श्रद्धालु को वाहन पार्किंग में खड़ा करने के बाद पैदल ही राधारानी मंदिर तक पहुंचना पड़ेगा। 26 फरवरी को ब्रीफिंग के बाद फोर्स के जवान अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद नजर आएंगे। इस होली में शामिल होकर पूरा आनंद उठाने के लिए देश और विदेश से श्रद्धालु यहां आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पूरा खाका खींच लिया है। 26 फरवरी से बरसाना में भारी वाहन प्रतिबंधित 26 फरवरी से बरसाना की तरफ जाने वाले भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। गोवर्धन, छाता, कोसीकलां और कामां से कोई भी भारी वाहन बरसाना की तरफ नहीं जा सकेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे।

यह रहेगी फोर्स एएसपी- 6 सीओ-14, 60 एसएचओ/इंस्पेक्टर, एसआई-300 मुख्य आरक्षी/आरक्षी-1200, महिला एसआई- 40, महिला आरक्षी-130, यातायात निरीक्षक-4, यातायात उपनिरीक्षक-50, ट्रैफिक आरक्षी-200, पीएसी-5 कंपनी, पीएसी फ्लड-दो प्लाटून, बीडीएस, फायर टेंडर, एलआईयू,। मथुरा एस एस पी ने बताया। कल शाम से मुस्तैद फोर्स होगा। बरसाना की लठामार होली के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और पीएसी के जवान २६ फरवरी की शाम ब्रीफिंग के बाद फोर्स अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद हो जाएगा। खुफिया विभाग के जवान सादा वर्दी में मुस्तैद नजर आएंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.