• Tue. Feb 10th, 2026

ई-रिक्शे में बैठी महिला के पर्स से 200 ग्राम सोना चोरी

ByVijay Singhal

Jun 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ई-रिक्शा में सफर करना महिला को महंगा साबित हुआ। शातिर चोर उसके पर्स से 200 ग्राम सोने के जेवर ले उड़ा। पंचवटी (सरस्वती कुंड) निवासी सुनीता बंसल पत्नी विनोद बंसल शुक्रवार दोपहर को घर से होलीगेट जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठीं। इसमें पहले से एक महिला व एक पुरुष बैठे थे। डींग गेट पर दोनों सवारी उतर गईं और डींग गेट से दो लड़की व दरेसी पर दो लड़के ई रिक्शे में बैठ गए। होलीगेट पर उतर कर सुनीता होलीगेट के अंदर एक ज्वेलरी शॉप पहुंचीं तो देखा कि पर्स से सारा सोना गायब था। जबकि पर्स पूरे वक्त उनके कंधे पर लटका था। चोरी होने के बाद वह शहर कोतवाली पहुंची तो वहां से उन्हें गोविंद नगर थाने भेज दिया गया। इसके बाद मसानी चौकी भेज दिया गया। कई घंटे बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई। फरीदाबाद के एक हिंदू संगठन से जुड़ी महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह उठाया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.