• Tue. May 26th, 2026

नगर में स्थापित होंगे 16 भूमिगत कूड़ेदान, निगम ने चिन्हित किए स्थान

ByVijay Singhal

Nov 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में कूड़े के निस्तारण के लिए मथुरा-वृंदावन में 16 भूमिगत कूड़ेदान स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने जमीन चिह्नित कर ली है। कार्यदायी संस्था द्वारा चिह्नित स्थानों पर कूड़ेदान स्थापित करने का कार्य चल रहा है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था नेचर ग्रीन द्वारा महानगर में भूमिगत कूड़ेदान स्थापित किए जाएंगे। एक कूड़ेदान में एक टून कूड़ा जमा होने की क्षमता है। प्रति कूड़ेदान की कीमत करीब 9 लाख रुपये है। इन कूड़ेदानों की निगरानी के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे, जो कि समय-समय पर इसे चेक करेंगे और भर जाने पर इन्हें खाली कराएंगे। भूमिगत कूड़ेदान में कंप्यूटराइज्ड सिस्टम और क्यूआर कोड लगे हैं।
कूड़ेदान के खाली होने पर संबंधित अधिकारी के मोबाइल पर संदेश पहुंचेगा। इससे अधिकारी को कूड़ेदान के खाली होने की जानकारी हो सकेगी। नेचर ग्रीन कंपनी के परियोजना प्रबंधक अभिलाष चौधरी ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं का आवागमन होने पर मार्ग पर गंदगी न होने इसलिए तिराहे-चौराहों पर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से भूमिगत कूड़ेदान स्थापित किए जा रहे हैं। यह कार्य नवंबर माह के अंत तक पूरा हो जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.