• Mon. Jun 9th, 2025

वृंदावन में जुटेंगे देश भर के 1000 युवा, धर्म संसद में रखी जाएगी विकसित भारत की नींव

ByVijay Singhal

Sep 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में 2 दिवसीय युवा धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में आयोजित दो दिवसीय युवा धर्म संसद 2023 का उद्घाटन मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज के सान्निध्य में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर लक्ष्मण किला अयोध्या के महंत मैथिली रमण शरण महाराज भी उपस्थिति रहेंगे। सेवाज्ञ संस्थानम् के संरक्षक आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज और ‘युवा धर्म संसद के मुख्य संयोजक, पूर्व IAS देवदत्त शर्मा ने बताया कि 16 और 17 सितंबर तक कुल चार सत्र संचालित होंगे, जिनमें दो व्याख्यान और दो संवाद के होंगे। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में ‘विकसित भारत’ की नींव रखी जाएगी।  देवदत्त शर्मा ने बताया कि 16 सितंबर को लोकतंत्र सेनानी, हिंदी के प्रसिद्ध पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष, न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार और उसके प्रकाशनों के समूह सम्पादक राम बहादुर राय जी, आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और मनोज दीक्षित, कुलपति महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय’भारत की संप्रभुता का विचार और पंच प्रण’ पर व्याख्यान देंगे। वहीं, संवाद सत्र में देश के वरिष्ठ पत्रकार और सम्पादक राहुल देव, राजीव गुप्ता, शैलजा कांत, मोनिका मोहता, और ओजोम्यानंद ‘व्यक्ति निर्माण और परिवार की अवधारणा’ पर युवाओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। आचार्य मिथलेश नंदिनी शरण महाराज ने बताया कि इसके पहले दो युवा धर्म संसद काशी और अयोध्या में आयोजित हो चुके हैं। मथुरा में यह तीसरा कार्यक्रम है। उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में भारतीय दर्शन अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर), श्री रंग लक्ष्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और क्रीड़ा रैजिडेंस ने सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि धर्म संसद में 1000 से अधिक युवा शामिल होंगे। युवा धर्म संसद आयोजन की पृष्ठभूमि बताते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष महेश खंडेलवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की स्मृति में आयोजित होता है। युवा शक्ति के प्रश्नों के समाधान के लिए युवा धर्म संसद एक सशक्त माध्यम है। इसमें देश भर के प्रख्यात व्यक्तित्व युवाओं की जिज्ञासाओं को शांत करते हैं। युवा धर्म संसद में दोनों दिन सांस्कृतिक आयोजन होंगे। युवा धर्म संसद के अंतिम दिन मॉरिशस, नेपाल, रूस और थाईलैंड से 5 कवि आ रहे हैं। यह कवि धर्म संसद के अंतिम दिन काव्य पाठ करेंगे। वहीं कान्हा एकेडमी के नेतृत्व में ब्रज की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होंगे। युवा धर्म संसद की व्यवस्थाएं देखने वालों में संजय गोस्वामी , सह संयोजक श्रीमती कीर्ति शर्मा, सह संयोजक कपिल देव, कोषाध्यक्ष डॉ. आर.डी. शर्मा, सह संयोजक वृषभान गोस्वामी, विजेंद्र, हरिवंश खण्डेलाल, डॉ. सुनील गुप्ता, निर्मल रतन लाल वैद्य, सांस्कृतिक विभाग मेघा सोलंकी, सह कोषाध्यक्ष डॉ अनुपम गुप्ता, विष्णु शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.