• Sun. Nov 22nd, 2026

ताजमहल तक बेअसर हो रही प्रदूषित हवा

Byvijay.singhal1233

Nov 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। ताज ट्रेपेजियम जोन टीटीजेड में शामिल जिले की साड़ी फैक्टरियों से निकलने वाले वायु प्रदूषण के हानिकारक तत्व 22 किमी के दायरे में ही दम तोड़ रहे हैं। इससे ताजमहल को खतरा नहीं है। हालांकि कान्हा की नगरी में वायु प्रदूषण का संकट बरकरार है। नेशनल इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) के सर्वे में यह दावा किया गया है। संस्थान ने बीते दिनों जिले में साड़ी उद्योगों का विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मथुरा से आगरा स्थित ताजमहल की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है, जिसके चलते उत्सर्जित वायु प्रदूषण के कण स्मारक तक नहीं पहुंच पाते हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर आबोहवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बनी हुई है और इसी के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने पर भी जोर दिया गया है। रिपोर्ट में सरस्वती कुंड क्षेत्र में वायु गुणवत्ता जांच केंद्र (मैनुअल मॉनिटरिंग स्टेशन या सैंपलर) स्थापित करने की सिफारिश की गई है। वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र साइड-ए में पहले से ही एक मैनुअल सैंपलर लगा हुआ है, जो वहां की स्थिति पर नजर रखता है। सरस्वती कुंड क्षेत्र में नया केंद्र बनने से रिहायशी और आसपास के इलाकों में हवा की शुद्धता का सटीक डेटा जुटाया जा सकेगा।
जिले में साड़ी उद्योग की लगभग 50 इकाइयां संचालित हैं। इनमें से अधिकांश औद्योगिक क्षेत्र-ए और सरस्वती कुंड क्षेत्र में स्थापित हैं। टीटीजेड के कड़े नियमों के अधीन होने के कारण इन कारखानों में ईंधन के उपयोग और उत्सर्जन मानकों की नियमित निगरानी की जाती है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.