• Fri. Oct 30th, 2026

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Oct 30, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। निरीक्षण में समाजवादी पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। सतर्कता बनाए रखे तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी नमामि श्री गंगे नंद प्रकाश मौर्या, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री गुलवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खण्डेलवाल सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.