हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के बरसाना मार्ग स्थित शराब के ठेका के सामने बजरी की टाल पर लोहे के गेट से एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शव की शिनाख्त धर्मेंद्र निवासी नीमगांव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र (20) पुत्र चंदन सिंह निवासी नीमगांव, गोवर्धन में परचून की दुकान पर नौकरी करता था। शुक्रवार की रात तक वह नौकरी कर घर नहीं लौटा। इसके बाद से परिजन चिंतित थे। फिर शनिवार की सुबह उसका शव बरसाना मार्ग स्थित शराब के ठेका के सामने बजरी की टाल के गेट पर रस्से के फंदा से लटका मिला। आज सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर लोग निकले तो शव देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हत्या या आत्महत्या के संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता है। कहा कि परिजनों से तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
