• Thu. Feb 12th, 2026

थाना व्रन्दावन के अंतर्गत बर्थडे में शराब पीने से मना करने पर 6 लड़कों ने युवक की पीट पीटकर हत्या

ByVijay Singhal

Dec 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 12वीं पास कर चुके युवक को 6 लड़कों ने पीट-पीट कर मार डाला। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार वालों से बात कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वृंदावन के रुक्मणि बिहार स्थित मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाए गए फ्लैट में रहने वाले महेश के बड़े बेटे हरीश के पुत्र का बर्थडे था। नाती के जन्मदिन में पानीघाट इलाके के रहने वाले कुछ युवक भी पहुंचे थे। यहां पहुंचे युवक सूरज, अत्येंद और उसके साथियों ने शराब पीना शुरू किया। इसका महेश के सबसे छोटे बेटे कन्हैया ने विरोध किया। भतीजे के बर्थडे में आए लड़कों को शराब पीने से मना करना कन्हैया को भारी पड़ा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कन्हैया का शराब पीने को लेकर विरोध करना सूरज और उसके साथियों को नागवार गुजरा। इसी बात को लेकर शनिवार को तो शराब पी रहे युवक चले गए। लेकिन, रविवार देर शाम सूरज, अत्येंद्र अपने साथियों के साथ कन्हैया के घर पर पहुंचे और उसको घर से बुलाकर पीटना शुरू कर दिया। बसेरा बैकुंठ कॉलोनी के सामने सड़क पर हो रही मारपीट को देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक कन्हैया को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं मौके से 2 आरोपी सूरज और अत्येंद्र को हिरासत में ले लिया। जबकि 4 साथी मौके से फरार हो गए। गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कन्हैया ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे सीओ सदर प्रवीन मलिक, कोतवाली वृंदावन प्रभारी विजय सिंह, जैंत थाना प्रभारी अरुण पंवार ने कन्हैया के परिजनों से बात की और मामले की जानकारी जुटाई। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.