हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृष्णा नगर चौपाटी पर रंगबाजों ने मामूली कहासुनी के बाद चाट खाने पहुंचे युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी। फायरिंग होते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने बताया कि गोविंदपुर, हाईवे निवासी गगन कृष्णा नगर में चौपाटी पर चाट खाने पहुंचे थे। यहां खानपान की ठेल-ढकेल लगाई जाती हैं। गगन ने बताया कि ठेल पर तीन-चार युवक खड़े थे। किसी बात को लेकर गगन की कहासुनी हो गई। इसी पर रंगबाजों में एक युवक ने तमंचा निकालकर गगन पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी। गोली चलते ही अफरा तफरी मच गई। लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर कोतवाली थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी राजीव सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। अभी पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
