हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नंदगांव के कस्बा में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस युवक की मौत का कारण गोली लगना मान रही है। साथी द्वारा बार बार बयान बदलने से पुलिस के शक की सुई साथी की ओर दौड़ रही है। मंगलवार शाम करीब साड़े 8 बजे भूरा 23 वर्षीय निवासी बंटी घड़ी बलदेव ने पुलिस को सूचना दी की कुछ लोग उसे और उसके साथी भूरा 24 वर्षीय निवासी लठाकुरी मगोर्रा को उठा लाए और नंदगांव कब्रिस्तान के समीप गोली मारकर आसीन की हत्या कर दी। साथी की मौत की जानकारी देने युवक पुलिस चौकी पर घायल अवस्था में पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल का इलाज कराने के बाद सीओ व एस ओ जी की टीम पूछताछ कर रही है। एस पी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया की मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
