हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र गांव उसपार में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव नहर में पानी में उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना हाईवे क्षेत्र गांव उसपार शुक्रवार सुबह नहर की पटरी के पास पानी में 28 वर्षीय मुकेश पुत्र वेदो का शव उतराता मिला। सूचना मिलते ही है पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मुकेश बीती शाम धर्मेन्द्र नाम के युवक के साथ था। उसकी लाश मिलने के बाद से वो फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ रिफायनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
