हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली के अंतर्गत सप्तऋषि नगर निवासी युवक की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों में कोहराम मच गया। ऋषि नगर, जनरल गंज, कोतवाली क्षेत्र निवासी यतिन (21) मंगलवार रात दोस्तों के साथ गया था। देर रात उसकी तबियत खराब होने पर उसे दोस्त ऑटो से घर के बाहर तक छोड़ गये। रात में उसकी तबियत खराब होने की जानकारी होने पर परिजन देर रात उसे उपचार को ले गये। वहां उसकी मौत हो गयी।

इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि युवक बीटैक कर रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि बुधवार सुबह युवक की मौत की जानकारी होने पर पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृत्यु के कारणों की जानकारी न होने पर जांच को बिसरा संरक्षित करा दिया गया है। उसे जांच को फोरेंसिक लैब भिजवाया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
