• Tue. Feb 24th, 2026

कोसीकलां में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले युवक की मौत

ByVijay Singhal

Jun 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के पुराने जीटी रोड पर आर्य समाज मंदिर के सामने गली में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। गोपालबाग पुलिस चौकी अंतर्गत गांव सुपाना निवासी कलुआ (45) गांव निवासी हारून के मछली फार्म पर चौकीदार का कार्य करता था। कलुआ के भांजे कमल सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कलुआ हारून की बाइक और करीब 5000 रुपये लेकर जमुनापार स्थित फिरोजपुर गांव में वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। एक दिन व्यतीत हो जाने के बाद भी जब वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई।

कमल सिंह के अनुसार मंगलवार सुबह सूचना मिली तो वह वहां पहुंच गए, तब तक कलुआ की सांस चल रही थी। परिजन ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कलुआ पुराने जीटी रोड पर अधिक शराब का सेवन करने के कारण उल्टी करता नजर आ रहा हैं। इससे प्रतीत होता है कि कलुआ की मौत ज्यादा शराब के सेवन से हुई है फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.