मोहित सिंघल मथुरा किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय मथुरा में सांस्कृतिक परिषद द्वारा “युवोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 9 दिसंबर 2022 से दिनांक 16 दिसंबर 2022 के मध्य संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विविध प्रतियोगिताओं से युक्त था। कार्यक्रम की शुरुआत भाषण प्रतियोगिता से हुई एवं समापन रंगोली, क्विज,वेस्ट मैटेरियल एवं पोस्टर प्रतियोगिता से हुआ। भाषण प्रतियोगिता(9 दिसंबर 2022) में रूद्र देव शर्मा BSC 1 ने प्रथम स्थान, ऋषभ BSC 1 ने द्वितीय स्थान, एवं वंदना BSC1 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल अभिनय प्रतियोगिता ( दिनांक 10 दिसंबर 2022) मैं प्रथम स्थान पर रेनू एम ए उत्तरार्ध, द्वितीय स्थान पर देवेस एवं तृतीय स्थान पर कुलदीप रहे। काव्य पाठ प्रतियोगिता (दिनांक 12 दिसंबर 2022) में सोनिया शर्मा ,जीनत खान एवं नूतन चंदेल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता (दिनांक 13 दिसंबर 2022) मे जीनत खान ने प्रथम, कुणाल ने दितीय एवं वंदना चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता (दिनांक 14 दिसंबर 2022) में प्रथम स्थान पर ओम, द्वितीय स्थान पर वर्षा एवं अमन संयुक्त रूप से एवं जगदीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता (दिनांक 15 दिसंबर 2022)में छाया शर्मा ने प्रथम स्थान, श्रेयस ने द्वितीय स्थान एवं योगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिनांक 16 दिसंबर 2022 को तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें क्विज प्रतियोगिता में सचिन ओम एवं शिवम की टीम ने प्रथम स्थान, कुलदीप सिंह और अर्जुन की टीम ने द्वितीय स्थान एवं गोपाल और दिगंबर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वेस्ट मटेरियल प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम, शिवम कुमार ने द्वि तीय, एवं पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम, शिवम कुमार ने द्वितीय एवं पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में टीम दो प्रथम स्थान टीम एक ने द्वितीय स्थान एवं टीम चीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर सांस्कृतिक परिषद के समस्त सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं साथ ही उन्होंने अपने उदबोधन में सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर संजीव कुमार, प्रोफेसर विनोद खंडेलवाल, प्रोफेसर अमर कुमार धारीवाल एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रहे। संचालन सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका प्रोफेसर कामना पंड्या ने किया।
