• Sat. Feb 14th, 2026

कोसीकलां में युवक की संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत

ByVijay Singhal

Jun 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में ऑफिसर्स काॅलोनी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त किए जाने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार काॅलोनी निवासी वीरेंद्र (27) बठैनगेट पर वाल्मीकि पार्क के पास खोखा लगाकर अपनी गुजर बसर करता था। सोमवार दोपहर में उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके घर में पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.