• Mon. Feb 16th, 2026

थाना हाइवे के क्षेत्र में जानलेवा हमले में युवक की मौत

ByVijay Singhal

Aug 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। हाइवे थाना के अन्तर्गत ढाबे पर खाना खाने गए युवक की जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। थाना हाईवे के गांव उसपार निवासी राहुल (18) पुत्र प्रीतम सिंह शनिवार शाम गांव के ठाकुर ढाबा पर खाना खाने गया था। ढाबे पर गांव के ही 5 लोगाें ने पुरानी रंजिश में लाठी-डंडा और चाकू से हमला कर दिया। इससे राहुल घायल हो गया। उसे हमलावरों ने घटनास्थल के समीप नाले की पटरी पर फेंक दिया। सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह 8 बजे उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। मृत शख्स की मां लक्ष्मी देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.