मथुरा। सौंख में घर से दवा लेने लिए निकले युवक ने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गांव के समीप खेत पर बेहोशी की हालात मिले युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव सोन निवासी शब्बीर शाह (36) पुत्र कन्नी शाह सोमवार दोपहर 3 बजे घर से दवाई लेने के लिए निकला था। युवक ने गांव से बाहर खेत पर पहुंचकर कोई नशीला पदार्थ खा लिया और बेहोश हो गया। जब युवक देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। उन्हें एक खेत में रात करीब 8:30 बजे शब्बीर शाह बेहोशी हालत में मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि नशीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
