• Mon. Feb 16th, 2026

गोकुल बैराज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:साथी गंभीर घायल

ByVijay Singhal

Nov 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सदर बाजार क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक रामवीर की मौत हो गई। उसका साथी कान्हा गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा गोकुल बैराज रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। जानकारी के अनुसार, रामवीर अपने दोस्त कान्हा के साथ महावन में एक शादी समारोह से लौट रहा था। देर रात जब वे गोकुल बैराज रोड पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रामवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि कान्हा का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक रामवीर पुत्र चंदन निवासी बाकलपुर, थाना हाईवे का रहने वाला था। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। महावन निवासी राजू बघेल ने बताया कि रामवीर उनके परिवार में शादी में शामिल होने आया था। थाना सदर बाजार प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.