• Sun. Feb 15th, 2026

राया मे होली की मस्ती में युवाओं ने मचाया धमाल

ByVijay Singhal

Mar 22, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। राया में कल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान मे बुधवार को सादाबाद रोड पर होली सेलिब्रेट का आयोजन किया गया । जिसमें मौजूद युवाओ व फाउंडेशन के सदस्यों ने होली के गीतों पर धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बांके विहारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में मीर ब्रॉदर्स के होली गीतों पर युवाओ ने जमकर धमाल मचाया और अबीर गुलाल फूलो की होली खेली होली का समापन चटपटी चांट के साथ हुआ। महोत्सव में फ़ूड जोन , फ़ाग नृत्य , सेल्फी पॉइन्ट के अलावा खान- पान की स्टॉल सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

फाउंडेशन के अध्यक्ष सजल गोयल ने मुख्य अतिथियो का स्वागत सत्कार किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिल अग्रवाल भूपेश अग्रवाल मुकुल अग्रवाल प्रशांत गर्ग तनय गर्ग कृष्णा अग्रवाल मोहित अग्रवाल ध्रुव अग्रवाल मनोज अग्रवाल अमित गोयल नितेश पाठक प्रिंस एंकर की भूमिका शिप्रा माथुर ने निभायी। धन्यवाद ज्ञापन संस्था सचिव गौरब अग्रवाल ने दिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.