हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के थाना जमुनापार के ढहरूआ गांव के एक युवक ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। युवक अविवाहित था। आत्महत्या क्यों की इस बारे में परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इंस्पेक्टर थाना जमुनापार संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मान महेंद्र (22) पुत्र शेर सिंह निवासी ढहरूआ, जमुनापार के विषय में बुधवार को सुबह विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी मिली। अचेत हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से इस घटना के संबंध में जानने की कोशिश की। मगर, परिजन कुछ भी जानकारी होने से मना कर रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
