• Wed. Feb 11th, 2026

युवा कांग्रेस नेता डॉ आशुतोष भारद्वाज गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल मय कारतूस जब्त

ByVijay Singhal

Jan 7, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा 7 जनवरी 2023। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता डॉ आशुतोष भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन पर दुकानदार से चौथ मांगने और न देने पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 6/1/2023 को थाना हाईवे क्षेत्र में एक दुकानदार से चौथ माँगने तथा दुकानदार द्वारा चौथ देने से मना करने पर दुकानदार को जान से मारने की नियत से लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारने वाले अभियुक्त को थाना हाईवे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

थाना हाईवे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही दि0 6/1/2023 को वादी श्री लक्ष्मण सिंह पुत्र श्री बाबू सिंह निवासी चाणक्यपुरी थाना हाईवे जनपद मथुरा द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 05 जनवरी 2023 को वादी की दुकान पर वादी का लड़का नरेन्द्र सिंह बैठा हुआ था, तभी वादी की दुकान पर आशुतोष भारद्वाज पुत्र गोपाल प्रसाद शर्मा निवासी इन्द्रप्रस्थ कालौनी थाना हाइवे मथुरा अपने दो अज्ञात साथियो के साथ आया और वादी के लड़के से बोला कि साले चौराहे पर दुकान करनी है तो तुझे 10,000/-रु0 महीने चौथ के रूप में देने पड़ेंगे, जिस पर वादी के लड़के ने हेकड़ी से उससे मना कर दिया तथा ये लोग वहाँ से यह कह कर चले गये कि इसका मजा चखाएंगे। वादी का लड़का उसी रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके घर आ रहा था तभी उक्त आशुतोष भारद्वाज ने सुबह की बात को लेकर वादी के लडके को जान से मारने की नीयत से अपने हाथ में लिये लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी जो कि वादी के लड़के के पैर की जाँघ में लगी। मौके पर गोली व लड़के की आवाज सुन कर पास में ही मौजूद राहुल, मोनू आदि आ गये, जिन्होने उक्त घटना को देखा व वादी के लडके को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया उक्त तहरीर के आधार पर थाना हाईवे पर मु0अ0सं0 18/2023 धारा 384/307 आईपीसी पंजीकृत किया गया जिसके क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के कुशल पर्यवेक्षण में निरीक्षक अपराध थाना हाईवे के कुशल नेत्रत्व में उ0नि0 अमित आनन्द द्वारा मय पुलिस बल के दिनांक 6/1/2023 को न्यू निर्माणाधीन भरतपुर पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे से समय करीब 17.03 बजे उक्त अभियुक्त आशुतोष भारद्वाज पुत्र गोपाल प्रसाद शर्मा निवासी इन्द्रप्रस्थ कालौनी थाना हाईवे जनपद मथुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.